फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराए के भवनों में सात खाद्यान्न गोदाम

Tue, 02 Aug 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर जनपद के सात खाद्यान्न गोदाम किराए के भवनों में चल रहे हैं। इनमें से अधिकांश गोदाम जर्जर हाल में हैं। जनपद के अधिकांश सरकारी गोदामों को भी मरम्मत की जरूरत है। भवनों के सुधारीकरण के लिए विभाग इस्टीमेट तैयार कर रहा है। 
विज्ञापन


बागेश्वर जनपद में 65 हजार राशन कार्ड धारक हैं।  जनपद की ढाई लाख की आबादी तक खाद्यान्न पहुंचाने के लिए जिला पूर्ति विभाग ने 16 गोदाम बनाए हैं। इनमें से नौ गोदाम विभाग के अपने हैं जबकि सात गोदाम किराए के भवनों में संचालित हो रहे हैं।

किराए में संचालित हो रहे गोदाम एक-एक कमरे के हैं। इनमें भी अधिकांश गोदामों की स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में विभाग बरसात से पूर्व ही छह माह का राशन सस्ता गल्ला की दुकानों में भेज दिया जाता है। सरकारी गोदामों में से कुछ गोदामों को सुधार की जरूरत है।
विज्ञापन


जिला पूर्ति अधिकारी जेएस कंडारी ने बताया कि जिन भवनों को सुधार की जरूरत है उनके इस्टीमेट बनाए जा रहे हैं। धनराशि स्वीकृत होते ही भवनों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें