फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: वरिष्ठ आरक्षी संतोष कुमार ने कनाडा में जीते दो स्वर्ण पदक

Thu, 03 Aug 2023 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
संतोष कुमार 
विज्ञापन
बागेश्वर। मेहनरबूंगा निवासी उत्तराखंड पुलिस के जवान संतोष कुमार ने कनाडा में चल रही विश्व पुलिस एंड फायर गेम्स प्रतियोगिता में शानदार खेल दिखाते हुए तीरंदाजी में दो स्वर्ण पदक जीते हैं। उनकी उपलब्धि पर जिले के खेल प्रेमियों ने खुशी है।
विज्ञापन

संतोष कुमार ने प्राथमिक शिक्षा राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेहनरबूंगा और इंटर तक की शिक्षा राजकीय इंटर कॉलेज बागेश्वर से हासिल की। डिग्री कॉलेज बागेश्वर से बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई के दौरान वह वर्ष 2006 में वह पुलिस में भर्ती हो गए थे। पुलिस में भर्ती होने के बाद उन्होंने तीरंदाजी सीखी और धीरे-धीरे खेल में अपनी पकड़ मजबूत करते गए।
वर्तमान में रुद्रपुर में तैनात संतोष ने विगत एक अगस्त को कनाडा में चल रही अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पहला, जबकि दो अगस्त को दूसरा स्वर्ण पदक जीता। संतोष की धर्मपत्नी सीमा देवी ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनका एक इवेंट और खेला जाना है। जिसमें एक बार फिर उनके पदक जीतने की उम्मीद है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संतोष अब तक ऑल इंडिया गेम्स में चार मेडल, नेशनल गेम्स में चार मेडल और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में एक मेडल समेत कुल 11 पदक जीत चुके हैं। राष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने तीरंदाजी में चार स्वर्ण पदक जीते हैं।
विज्ञापन

संतोष के पिता देव राम, माता चंपा देवी और वार्ड निवासियों ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें