अल्मोड़ा। वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह के तहत बिनसर वन्य जीव विहार धौलछीना अनुभाग ने श्रीश्री मां आनंदमई पब्लिक स्कूल धौलछीना में गोष्ठी का आयोजन किया । वन दरोगा नारायण नाथ गोस्वामी ने वन और वन्यजीवों की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता, वन्य जीव से बचाव के उपाय आदि की जानकारी दी।
उन्होंने छात्रों को वन्य जीव संघर्ष रोकथाम के महत्व को विस्तार पूर्वक समझाया। बच्चों को वन्यजीवों से अपनी सुरक्षा किस प्रकार करनी है इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राएं तथा प्रधानाचार्य भीम सिंह जीना, शिवराज बोरा, संगीता मेहरा, वन दरोगा योगेश चंद्र पांडे, वनर क्षक उषा बाराकोटी, ममता बोरा, ममता नेगी, मेघा मेहरा, अशोक नेगी, हिमांशु नेगी, सुनीता नेगी मौजूद रहे।