फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार वाहन सीज, 34 का चालान

Fri, 01 Apr 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
चैकिंग करते एआरटीओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 एआरटीओ विमल पांडेय ने शुक्रवार को बागेश्वर जिले की विभिन्न सड़कों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने यातायात नियमों के उल्लंघन पर चार वाहनों को सीज कर दिया जबकि 34 वाहनों का चालान काटा। एआरटीओ की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में दिन भर खलबली मची रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को एआरटीओ ने कौसानी, ग्वालदम और कांडा रूट में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई वाहन यातायात नियमों के विपरीत संचालित मिले।
ओवरलोड, बिना लाइसेंस, बिना हेलमेट सहित विभिन्न मामलों में एआरटीओ ने चार वाहन सीज कर दिए। जबकि 34 वाहनों का चालान कर 12,800 का जुर्माना वसूला गया। सीज किए गए तीन वाहनों को बैजनाथ थाने में और एक वाहन को एआरटीओ कार्यालय परिसर में खड़ा किया गया है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें