फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजौरिया क्षेत्र में एक नया एएनएम केंद्र खोलने की मांग

Thu, 10 Dec 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, कौसानी (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां बिजोरिया स्थित एएनएम केंद्र के पास विस्तृत आबादी होने के कारण  लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने यहां एक नया केंद्र बनाने और बिजोरिया केंद्र पर भवन भी बनाने की मांग की है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के बिजोरिया उपकेंद्र के अंतर्गत छानी, ल्वेशाल, बिजोरिया, कांटली, रौल्याणा, टोटा सिलिंग, डौनी आदि ग्राम पंचायतें हैं। बिजोरिया से इनकी दूरी नौ किमी तक है। एक मात्र एएनएम को पूरे इलाके के भ्रमण में काफी समय लग जाता है। एएनएम को अधिकतर समय गांवों में रहना पड़ता है, जिससे केंद्र बंद रहता है।

वहां आने वाली महिलाओं को निराश होकर लौटना पड़ता है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि इस केंद्र के अधीन 11 आंगनबाड़ी केंद्र, छह आशा वर्कर्स भी हैं। केंद्र के पास अपना भवन नहीं है। किराए के भवन से ही काम चलाया जा रहा है। यहां भवन निर्माण की जरूरत है। क्षेत्रवासियों ने क्षेत्र में एक और एएनएम केंद्र खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें