फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा रूप देखकर चंद्रमा भी शरमा गया...

विज्ञापन
बागेश्वर के धरमघर गांव में हुई रामलीला। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
धरमघर (बागेश्वर)। धरमघर की रामलीला में शनिवार रात सीता हरण का मंचन हुआ। ठंड के बावजूद तमाम ग्रामीण रामलीला देखने उमड़े। कपकोट के विधायक बलवंत भौर्याल मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

रामलीला में शनिवार को सूपर्णखा की नाक कटने के बाद सीता हरण और शबरी आश्रम तक की लीला का मंचन किया गया। सूपर्णखा ने गीत गाया-मेरा रूप देखकर चंद्रमा भी शरमा गया और छिप गया। प्रभु जी हमें वर ले ओ। एक तो मैं बाली उमरिया से...। इसे सुनकर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। ग्राम प्रधान संगठन की पूर्व अध्यक्ष उमा पंचपाल की अध्यक्षता में बास्ती गांव के प्रधान केदार महर ने संचालन किया। इस दौरान बेड़ीनाग की ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला, सिमगढ़ी के जिला पंचायत सदस्य पूरन गढ़िया, क्षेत्र पंचायत सदस्य नंदन बाफिला, हरीश चुफाल, ललित कार्की, गोल्डी खड़ायत, उत्तम सिंह राठौर, प्रकाश महर, गंगा सिंह पांगती, तिलक गोस्वामी आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें