फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सरयू पुल पर सुरक्षा हवा, रात में धड़ल्ले से गुजर रहे भारी वाहन

Sun, 13 Sep 2026 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के सरयू पुल पर क्षतिग्रस्त हाईट गेज। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर के संवेदनशील सरयू पुल की सुरक्षा सिस्टम की अनदेखी के चलते खतरे में आ गई है। हाइट गेज करीब 12 दिन से क्षतिग्रस्त है और रात में भारी वाहन धड़ल्ले से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग खंड की ओर से पुल के दोनों छोरों पर हाइट गेज लगाए गए थे ताकि भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जा सके। एनएच ने पुलिस और यातायात पुलिस को पत्र भेजकर पुल से भारी वाहनों का आवागमन रोकने में सहयोग का अनुरोध भी किया था। कुछ दिन पहले किसी अज्ञात भारी वाहन ने हाइट गेज को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया था। एनएच की ओर से इस मामले में पुलिस को तहरीर भी दी गई लेकिन 12 दिन बीतने के बाद भी न तो क्षतिग्रस्त हाइट गेज दुरुस्त किए गए और ना ही नियम तोड़ने वाले वाहन चालक के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई।
कोट
सरयू पुल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही हाइट गेज लगाए गए थे लेकिन कई बार बेपरवाह वाहन चालकों ने इनको तोड़ दिया। पुलिस को इस संबंध में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। जल्द ही हाइट गेज को दोबारा दुरुस्त कराया जाएगा और भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। -पीपी गोस्वामी, एई, एनएच
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें