फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कपकोट के ऊंचाई वाले इलाकों में सीजन की दूसरी बर्फबारी, बढ़ी ठंड

Wed, 28 Jan 2026 10:02 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

कपकोट तहसील के पिंडर घाटी और बिचला दानपुर क्षेत्र में सीजन की दूसरी बर्फबारी से मौसम का मिजाज बदल गया है।

विज्ञापन
पिंडर घाटी और बिचला दानपुर के तमाम इलाकों में सीजन की दूसरी बर्फबारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बागेश्वर जिले में कपकोट तहसील के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। पिंडर घाटी और बिचला दानपुर के तमाम इलाकों में सीजन की दूसरी बर्फबारी होने से पूरी घाटी चांदी जैसी चमक उठी है।

विज्ञापन


बुधवार सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात शुरू हो गया। बर्फबारी के चलते क्षेत्र में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है, जिससे जनजीवन पूरी तरह ठिठुर गया है। स्थानीय काश्तकारों के चेहरे खिले हुए हैं, क्योंकि यह बर्फबारी सेब और अन्य रबी की फसलों के लिए रामबाण मानी जा रही है। हालांकि, कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें