फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम का दूसरा हिमपात

विज्ञापन
बागेश्वर में मौसम की अठखेली के बीच छाए रहे बादल। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में इस मौसम का दूसरा हिमपात हुआ है। हिमपात से कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को न्यूनतम तापमान नौ और अधिकतम तापमान 19 डिग्री रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

उच्च हिमालयी क्षेत्र पिंडारी, बदियाकोट, खातीगांव की चोटियों में बर्फबारी हुई। बागेश्वर में सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। बर्फबारी से ठंडी हवाएं चलती रहीं। लोगों ने आग से बचने के लिए आग और गरम कपड़ों का सहारा लिया। अधिकतर लोग स्वेटर, जैकेट और टोपी पहने नजर आए। इधर, ठंड का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी देखने को मिल रहा है।
जिला अस्पताल में इन दिनों में ठंड के कारण बीमार पड़ने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। वहीं लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण किसान परेशान हैं। गेहूं की फसल के लिए किसान बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें