फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी, बीए में खाली रह गईं 134 सीटें

Wed, 30 Jul 2025 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पंडित बीडी पांडेय परिसर में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गई है। पहले और दूसरे चरण में कुल 480 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है।
विज्ञापन

बीए में अब भी 134 सीटें रिक्त हैं। विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश की तिथि बढ़ाई जाने पर ही परिसर प्रशासन रिक्त सीटों को भरने के लिए तीसरी मेरिट सूची जारी करेगा।
परिसर में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में दूसरी मेरिट सूची में बीए में 179, बीकॉम में 52, बीएससी पीसीएम में 42 और बीएससी पीसीबी में 32 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था।
विज्ञापन

चयनित अभ्यर्थियों को बृहस्पतिवार तक गठित प्रवेश समिति के समक्ष उपस्थित होकर मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने थे लेकिन परिसर में पंचायत चुनाव मतगणना के चलते बृहस्पतिवार को प्रवेश प्रक्रिया नहीं होगी।
अब तक बीए में 410 के सापेक्ष 346, बीएससी पीसीएम में 80 के सापेक्ष 38, बीएससी पीसीबी में 80 के सापेक्ष 64 और बीकॉम में 80 के सापेक्ष 33 दाखिले हुए हैं। परिसर में बीएससी पीसीएम के लिए 42, बीएससी पीसीबी के लिए 32 और बीकॉम के लिए 48 सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें