फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने अस्पताल का किया निरीक्षण

Fri, 13 May 2016 12:45 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। एसडीएम रेखा कोहली ने बृहस्पतिवार को राजकीय ऐलोपैथिक चिकित्सालय का मौका निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व उप निरीक्षक को निर्देश दिए कि अस्पताल की बंद पड़ी पेयजल योजना में ग्राम प्रधान से संपर्क कर तुरंत पानी की आपूर्ति सुचारु कराएं। 
विज्ञापन


बता दें कि राजकीय ऐलोपैथिक चिकित्सालय कमेड़ीदेवी को स्वैप योजना से बनी पानी की योजना से संयोजन दिया गया है। योजना से कई लोगों ने मनमाने ढंग से संयोजन ले लिए हैं, जिससे अस्पताल के नलों में पिछले एक पखवाड़े से पानी की आपूर्ति ठप पड़ी है।

पानी की आपूर्ति नहीं होने से रोगियों को खासी परेशानी हो रही है। इस समस्या को अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में विस्तार से प्रकाशित किया। कांडा की एसडीएम रेखा कोहली ने बृहस्पतिवार को अस्पताल का मौका निरीक्षण किया। उनके साथ तहसीलदार कृष्ण कुमार और बीडीसी सदस्य जोगा सिंह मेहता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें