यहां जीआईसी में स्काउट-गाइडों के चार दिवसीय शिविर का समापन मुख्य अतिथि नगर पालिका सदस्य प्रकाश जोशी ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविरों से छात्रों के व्यक्तित्व का विकास होता है। उसे अच्छा नागरिक बनने की प्रेरणा मिलती है। मुख्य अतिथि सहित प्रधानाचार्य प्रमोद तिवारी ने प्रमाण पत्र बांटे।
वहां प्रशिक्षक हीरा सिंह मेहता, राजेंद्र सिंह पूना, ममता वर्मा, नीमा पांडे, हरीश मेहरा, गिरधारी लाल आदि उपस्थित थे। इंटर कॉलेज क्वैराली में स्काउट-गाइड शिविर के दौरान जगदीश प्रसाद आगरी ने स्काउट-गाइडों के कार्यों, दायित्वों पर प्रकाश डाला।
संचालन करते हुए डॉ. गोपाल कृष्ण जोशी ने स्काउट-गाइडों से अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। बाद में प्रतिभागियों को चामी, भंगेड़ी सहित अनेक गांवों का भ्रमण कराया गया। रैली भी निकाली गई। कार्यक्रम में शिक्षक राकेश जोशी, प्रेम चंद्र, प्रधानाचार्य केपी पांडे, प्रताप रावत आदि उपस्थित थे।