फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बाइक पर ले जा रहे लोहे के पाइप से स्कूटी सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। ताकुला-बागेश्वर एनएच पर बाइक से ले जाई जा रहे लोहे के पाइप की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। शुक्रवार की रात को दो लोग बाइक से लोहे के पाइप को लेकर काफलीगैर की तरफ जा रहे थे। उनके ठीक पीछे से मंडलसेरा निवासी संजय सिंह भंडारी स्कूटी से जा रहे थे। एआरटीओ कार्यालय के पास अचानक बाइक सवार युवक ने ब्रेक लगाकर वाहन रोक दिया। स्कूटी सवार जब तक संभलता बाइक में पीछे बैठे युवक के कंधे पर रखा लोहे का पाइप स्कूटी सवार की गर्दन में धंस गया। बाइक सवार युवक उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर आए। डाॅ. तन्नू ने बताया कि युवक के गले के किनारे से गर्दन तक घाव बना था जिसमें 15 टांके लगाए गए हैं। युवक को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें