फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल विज्ञान कांग्रेस में वैज्ञानिकों ने पढ़े शोध पत्र

Thu, 27 Oct 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर में आयोजित बाल विज्ञान कांग्रेस में शोध पत्र प्रस्तुत करती छात्राएं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडलसेरा बागेश्वर में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका मुख्य विषय संधारणीय विकास हेतु विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार रखा गया था। इस आयोजन में सभी विद्यालयों के बाल वैज्ञानिकों ने अपने-अपने शोध पत्र पढ़े। 
विज्ञापन

बाल वैज्ञानिकों ने सात उप विषय प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, खाद्य एवं कृषि, ऊर्जा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण, जीवन पद्घति एवं आजीविका, आपदा प्रबंधन एवं परंपरागत ज्ञान पद्घतियों पर अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। अपने शोध पत्रों में वैज्ञानिकों ने स्थानीय समस्याओं का चुनाव कर उनके निदान के लिए सुझाव प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य तारा सिंह रावत ने कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण के बिना आज का जीवन असंभव है। बलवंत टाकुली के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में समन्वयक मोहन सिंह धामी, धीरेंद्र सिंह रावत, मनोज कुमार पाठक, नंदन सिंह कालाकोटी, प्रकाश जोशी, दीपा मेहता, अतुल लोहनी, त्रिवेंद्र रावत, सूरज सिंह बर्तवाल आदि उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता में 35 से अधिक विद्यालयों के बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें