फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में आज स्कूल रहेंगे बंद: ग्लेशियर यात्रा पर भी दो दिन की रोक, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Fri, 25 Sep 2026 11:23 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर

सार

मौसम विभाग ने शनिवार को बागेश्वर जिले में अत्यंत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम के गंभीर रुख को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है।
विज्ञापन
स्कूल की छुट्टी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Frepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग की ओर से आज शनिवार को बागेश्वर जिले में अत्यंत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम के गंभीर रुख को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है और सुरक्षा के दृष्टिगत बड़े एहतियाती कदम उठाए हैं।

डीएम अपूर्वा पांडे ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार को जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है। अभिभावकों से बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है।

 

ग्लेशियर यात्रा पर दो दिन का प्रतिबंध

विज्ञापन

बारिश और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने पिंडारी, सुंदरढूंगा और कफनी जैसे ग्लेशियरों की ओर जाने वाली ट्रैकिंग यात्रा पर अगले दो दिनों के लिए पूर्ण रोक लगा दी है। वन विभाग को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं कि वे पंजीकरण कार्यालय से आगे किसी भी ट्रेकर या पर्यटक को जाने की अनुमति न दें। डीएम पांडे ने आपदा नियंत्रण कक्ष और संबंधित विभागों को 24 घंटे मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने मोबाइल फोन चालू रखने और संवेदनशील मार्गों पर जेसीबी मशीनें तैनात रखने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें