गरुड़ (बागेश्वर)। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते विधायक चंदन दास ने कहा कि खेलकूद में रुचि से बच्चों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है।
मिनी स्टेडियम पुरुड़ा में खेलकूद प्रतियोगिताओं का उद्घाटन करते विधायक चंदनदास ने कहा कि खेलकूदों को बच्चे कॅरिअर बना सकते है। उन्होंने कहा कि खेलकूद में रुचि रखने वाले बच्चों को हर सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने बच्चों से खेलकूद के साथ-साथ पढ़ाई में ध्यान देने को कहा।
विधायक ने विश्वास जताया कि गरुड़ ब्लॉक के बच्चे जिला स्तरीय खेलों में ब्लॉक का नाम रोशन करेंगे। जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट ने बच्चों से जिला स्तरीय खेलों में भी बेहतर प्रदर्शन करने को कहा।
प्रतियोगिता के सब जूनियर 100 मीटर दौड़ में राजेंद्र, अंकिता प्रथम, प्राथमिक वर्ग 400 मीटर दौड़ में अनूप, मीनाक्षी, 600 मीटर दौड़ में राहुल, अंकिता, लंबीकूद में मो. अली, अमीसा जीते। वहां डीईओ आकाश सारस्वत, बीईओ रवींद्र प्रकाश, खेलकूद संयोजक भूपाल अल्मिया, नीरज पंत, उमेश जोशी, भुवन ममगई, नंदन अल्मिया आदि थे।