राजकीय इंटर कॉलेज बाजीरौट का भवन। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज बाजीरौट के एक छात्र की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। सीईओ के आदेश के बाद स्कूल को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। स्कूल को सैनिटाइज किया जा रहा है।
बाजीरौट स्कूल में नौ फरवरी को कोरोना जांच के लिए शिविर लगा था। स्वास्थ्य विभाग ने सभी छात्र-छात्राओं के सैंपल लिए थे। जांच रिपोर्ट में नवीं कक्षा का एक छात्र पॉजिटिव पाया गया। जांच रिपोर्ट सामने आते ही सीईओ पदमेंद्र सकलानी ने स्कूल को तीन दिनों तक बंद रखने के आदेश दिए। प्रधानाचार्य महेश चंद्र ने बताया कि स्कूल को सैनिटाइज किया जा रहा है। सीईओ ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव निकला बच्चा स्वस्थ है।