फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: आग बुझाने से अहम है वनों को जलने से बचाना

Mon, 07 Apr 2025 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर में वन विभाग के कार्मिकों की बैठक लेते मुख्य वन संरक्षक।  - फोटो : Samvad
विज्ञापन
मुख्य वन संरक्षक ने ट्रैप कैमरे और ड्रोन की मदद से आग लगाने वालों पर निगरानी के दिए निर्देश
विज्ञापन


बागेश्वर। कुमाऊं मंडल के मुख्य वन संरक्षक धीरज पांडेय ने जिले के विभिन्न वन प्रभागों का भ्रमण किया। उन्होंने अधिकारियों को वनों को जलाने वालों पर ट्रैप और ड्रोन कैमरों से नजर रखने को कहा। पहचान करने के बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले के भ्रमण पर पहुंचे मुख्य वन संरक्षक पांडेय ने कौसानी, छतीना, हरिद्वारछीना आदि क्रू स्टेशनों का निरीक्षण किया। उन्होंने वनाग्नि प्रबंधन पर विशेष ध्यान केंद्रित करने को कहा। वन क्षेत्रों में निगरानी के लिए कैमरे लगाने के साथ-साथ मुखबिर तंत्र स्थापित करने के निर्देश दिए। आग लगाने की सूचना देने वालों के नाम गुप्त रखते हुए उन्हें नकद पुरस्कार प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वनों की आग बुझाने से अहम आग लगने से रोकना है। उन्होंने आग लगाने वालों पर कड़ी निगरानी रखने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। कहा कि जब आग लगाने वाले जेल भेजे जाएंगे तो वनाग्नि की घटनाओं में निश्चित रूप से कमी आएगी। इस मौके पर डीएफओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया, रेंजर श्याम सिंह करायत, कैलाश पांडेय, प्रयाग दत्त चौबे, नवीन चंद्र समेत तमाम विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें