फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साताप्यारा के ग्रामीणों ने तहसीलदार और अभियंताओं को लौटाया

Fri, 29 Dec 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
अनशनस्थल पर प्रदर्शन करते साताप्यारा के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिलौना-सप्तेश्वर मोटर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर साताप्यारा के ग्रामीणों का क्रमिक अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को अनशनस्थल पहुंचे तहसीलदार और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों की आंदोलनकारियों से वार्ता विफल रही। क्षेत्रवासियों ने आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


शांतेश्वर मंदिर परिसर में चल रहे क्रमिक अनशन में शुक्रवार को सोबन सिंह, चंदन सिंह, पूरनसिंह, मोहन सिंह, हयात सिंह, राजेंद्र सिंह, आनंद सिंह बैठे। आंदोलन को देखते हुए शुक्रवार को तहसीलदार दयाचंद्र टम्टा ने पीएमजीएसवाई और लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं के साथ अनशनस्थल पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने साताप्यारा से हनोली तक दोबारा मोटर मार्ग सर्वे करने का आश्वासन दिया, लेकिन आंदोलनकारी ग्रामीणों ने लिखित आश्वासन नहीं मिलने तक अनशन जारी रखने की चेेतावनी दी।

कहा कि यदि शासन प्रशासन द्वारा इसी तरह से उपेक्षा की गई तो आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा। ग्रामीणों के नहीं मानने पर सभी अधिकारी वापस लौट गए। वहां महेंद्र सिंह, बालम सिंह, गणेश, मोहन सिंह, हयात सिंह, पूरन सिंह, पुष्कर सिंह, गोपाल सिंह, आनंद, गोपाल सिंह, किशन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें