बागेश्वर के सरयू पुल पर खड़े वाहन। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला अस्पताल के पास बने सरयू पुल को अवैध पार्किंग बना दिया गया है। इससे पुल पर अनावश्यक दबाव पड़ रहा है। वहां अक्सर जाम भी लग रहा है।
सरयू पुल पर वाहनों की पार्किंग मना है। वाहनों के भार से पुल के लिए खतरा हो रहा है। अस्पताल का मुख्य मार्ग होने के कारण वहां लोगों की आवाजाही भी काफी रहती है। इसके बावजूद वहां रही वाहनों की पार्किंग से लग रहे जाम से यात्रियों समेत राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पुलिस के यातायात प्रभारी महेंद्र प्रसाद के साथ ही लोनिवि के अधिकारियों के संज्ञान में पहले भी अमर उजाला इसका संज्ञान दिला चुका है। तब यातायात प्रभारी के साथ ही लोनिवि के अधिकारियों ने पुल पर वाहनों की पार्किंग रोकने की बात कही थी लेकिन पुलिस और लोनिवि ने कोई कदम नहीं उठाए। इसी कारण समस्या नहीं सुलझ सकी है। लोगों का कहना है कि पुल नदी पार करने के लिए बनाया गया है। पुल पर वाहनों की पार्किंग गलत है।