फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में भटखोला और खो-खो में सरना विजेता

विज्ञापन
बागेश्वर के राइंका भटखोला में आयोजित खेल महाकुंभ में खो-खो के एक मैच के दौरान खिलाड़ी। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। राइंका भटखोला में न्याय पंचायत पंथगांव के खेल महाकुंभ का आयोजन हुआ। कबड्डी में राइंका भटखोला और खो-खो में राजूहा सरना की टीम ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

महाकुंभ में राइंका भटखोला, राजूहा सरना, राजूहा खांकर, राउमावि पगना आदि विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स, वॉलीबाल आदि प्रतियोगिताओं में भागीदारी की।
60 मीटर दौड़ में आर्यन लोबियाल और आशना, 600 मीटर दौड़ में हिमांशु मेहता और तनिष्का, लंबी कूद में साहिल कुमार और हर्षिता बिष्ट, ऊंची कूद में साहिल कुमार और रुचि और गोला क्षेपण में गौरव और खुशी ने क्रमश: बालक और बालिका वर्ग में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इससे पहले महाकुंभ का शुभारंभ राइंका भटखोला के प्रधानाचार्य सत्य नारायण गौतम, पीटीए अध्यक्ष मोहन सिंह और एसएमसी अध्यक्ष विद्या भट्ट ने संयुक्त रूप से किया। वहां पर खेल प्रभारी सरिता कुकशाल, प्रकाश जोशी, एनबी जोशी, मधुसूदन शर्मा, नवीन आगरी, गोकुल चंद्र, नीरज जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें