फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस गैलरी उत्सव में बद्री गाय का घी, कीवी जूस-जैम, राजमा की भरमार

विज्ञापन
बागेश्वर के सरस बाजार में आयोजित सरस गैलरी उत्सव में लगे उत्पादों का निरीक्षण करते अधिकारी। संव? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। ग्राम्य विकास विभाग और जिला प्रशासन की ओर से आयोजित 10 दिनी सरस गैलरी उत्सव-2022 शुरू हो गया है। उत्सव में महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई हैं। बद्री गाय का घी, दन-कालीन, राजमा और कीवी से बने जैम-चटनी उत्सव के मुख्य आकर्षण हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के समीप सरस बाजार में मुख्य अतिथि सीडीओ संजय कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी ने उत्सव का शुभारंभ किया।
वहां पर बीडीओ आलोक भंडारी, एबीडीओ देवेंद्र पुरी, एबीडीओ बीबी जोशी, वीडीओ दीपक मनकोटी, ब्लॉक मिशन मैनेजर (बीएमएस) बबीता बिष्ट, बीएमएम ओम प्रकाश, सुरेंद्र बसेड़ा थे। कार्यक्रम का संचालन जिला थिमेटिक विशेषज्ञ नीरज कुमार जोशी ने किया। उत्सव पांच अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन

बिक्री के लिए उपलब्ध उत्पाद
तांबे के बर्तन, ताजी सब्जियां, अखरोट, पहाड़ी आलू, मसाले, दन-कालीन, गर्म कपड़े, पत्तल के दोने, कीवी का जूस, मडुवे का आटा, मिट्टी और गोधन के दीये आदि उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें