फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरला बहन के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा : शेखर पाठक

Wed, 05 Apr 2023 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
कौसानी में सरला बहन जयंती समारोह में सर्वोदयी भावपूर्ण स्मरण करते
विज्ञापन
कौसानी/गरुड़ (बागेश्वर)। पद्मश्री डाॅ. शेखर पाठक ने कहा कि समाजसेवी और पर्यावरणविद सरला बहन ने समाज के उत्थान, गरीब तबके की बालिकाओं की शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में जो काम किया वह हमेशा याद किया जाएगा। वह सरला बहन की 122वीं जयंती समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन


पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वाले और उत्तराखंडी प्रवासी बुधवार को अनासक्ति आश्रम में एकत्र हुए। उन्होंने सरला बहन का भावपूर्ण स्मरण कर उनके योगदान को याद किया। संगोष्ठी में सरला बहन की पुस्तक पर्वतीय विकास की सही दिशा पर चर्चा हुई।

जयंती समारोह में लक्ष्मी आश्रम की बालिकाओं ने सरला बहन पर आधारित नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। समारोह में राजीव लोचन साह, पीसी तिवारी, सदन मिश्रा, चारु तिवारी, प्रभात ध्यानी, चंद्रा पंत, वसुधा पंत, भुवन पाठक, इंद्रेश मैखुरी, विजय जड़धारी, इस्लाम हुसैन आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन


सरला बहन की स्मृति में आज जारी होगा कौसानी घोषणापत्र

गरुड़ (बागेश्वर)। समाजसेवी सरला बहन की जयंती समारोह का दूसरा सत्र बृहस्पतिवार को अनासक्ति आश्रम कौसानी में सुबह नौ बजे से शुरू होगा। संगोष्ठी का शुभारंभ आश्रम सर्वधर्म प्रार्थना सभा से होगा। उसके बाद सालभर की कार्ययोजना पर चर्चा होगी और कौसानी घोषणापत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें