बागेश्वर। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के क्रम में स्वच्छ अभियान के तहत तहसील परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें तहसील और नगर पालिका कर्मी शामिल हुए। तहसीलदार खुशबू आर्या ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। एसडीएम फिंचाराम चौहान ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़े का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना है। वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलड़ा ने बुरांश का पौधा रोपा। इस दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत, जिला सूचना अधिकारी गीता जोशी आदि थे। ब्यूरो