फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: शिक्षण कार्य बाधित होने के विरोध में संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन

Sat, 23 Aug 2025 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। शिक्षकाें की चॉकडाउन हड़ताल के कारण स्कूलों में शिक्षण कार्य बाधित है। जन संघर्ष समिति कठपुड़ियाछीना के सदस्यों ने पढ़ाई प्रभावित होने के विरोध में प्रदर्शन किया। डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर मामले का हल निकालने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते हुए समिति के सदस्यों ने बताया कि 18 अगस्त से शिक्षक हड़ताल पर हैं। उनके आंदोलन का सीधा असर छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर पड़ रहा है। इसी तरह हड़ताल चलती रहेगी तो उनका कोर्स काफी पिछड़ जाएगा। कहा कि इस मामले का हल निकालने के लिए हस्तक्षेप करना जरूरी है।
समिति ने राज्यपाल से मामले का व्यक्तिगत रूप से संज्ञान लेने की मांग की। ज्ञापन में जल्द समस्या का निदान कर पढ़ाई का कार्य सुचारू रूप से करवाने की भी मांग की गई है। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत, बालकृष्ण, योगेंद्र सिंह, ललित सिंह नगरकोटी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 23 बीजीएस 07 पी
शंकर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें