रंगीली नाकुरी के सनेती गैर स्थित नंदादेवी मंदिर में हर तीसरे साल लगने वाला क्षेत्र का सुप्रसिद्ध नंदा देवी दो दिनी मेला इस बार तीन सितंबर से शुरू होगा। कमेटी की बैठक में मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई। मंदिर प्रांगण में ठाड़ाइजर के ग्राम प्रधान तारा सिंह बाफिला की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें मेला कमेटी का गठन किया गया।
इसमें विधायक बलवंत भौर्याल को संरक्षक, धन सिंह बाफिला को सह संरक्षक, ठाड़ाइजर के प्रधान तारा सिंह बाफिला अध्यक्ष, दियाली कुरौली के प्रधान महेश भौर्याल और कुंवर राम उपाध्यक्ष, प्रधान बाफिलागांव भूपाल सिंह बाफिला को कोषाध्यक्ष, कुंदन सिंह रैखोला व्यवस्थापक, केदार सिंह रैखोला मेलाध्यक्ष, कार्यक्रम संचालक मंगल सिंह बाफिला, कवींद्र सिंह बाफिला संयोजक और नंदन सिंह बाफिला को सह संयोजक चुना गया। कार्यकारिणी के लिए तारा सिंह, गणेश सिंह, मुलायम सिंह, दीवानी राम, जगदीश प्रसाद, पप्पू बाफिला, पुष्कर रैखोला, जगदीश, संजय रावत, सुंदर प्रसाद सिराला, फकीर राम और मोहन राम को सदस्य चुना गया।
बैठक में तय किया कि तीन सितंबर को मेले का शुभारंभ के अवसर पर महिलाएं कलश यात्रा निकालेंगी। बताया कि मेले के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मेला संपन्न कराने मेें ग्राम पंचायत ठाड़ाइजर और बाफिलागांव के ग्रामीणों की खास भूमिका रहेगी। बैठक में सभी से मेले को बेहतरीन बनाने के लिए अभी से जुटने को कहा गया।