फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में मूंग दाल और चावल के सैंपल लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम विनीत कुमार के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने जिला अस्पताल में भोजन और खाद्य सामग्री की जांच की। टीम ने अस्पताल की कैंटीन से मूंग दाल और चावल के सैंपल लिए। खाद्य अभिहित अधिकारी एके फुुलोरिया ने बताया कि अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों ने खाने की गुणवत्ता को सही बताया। बताया कि टीम ने कैंटीन से मूंग दाल और चावल के दो खुले नमूने लिए। इन्हें जांच के लिए राज्य औषधि एवं खाद्य जांच प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजा जाएगा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कैंटीन में कार्यरत कामगारों को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए पौष्टिक भोजन बनाने को कहा। टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. प्रकाश चंद्र फुलारा भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें