बागेश्वर। पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र में युवती से छेड़खानी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बागेश्वर कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर सौंपी। कहा कि तीन जुलाई की दोपहर के समय उसकी बेटी घर आ रही थी। इस दौरान मोहल्ला मंडलसेरा निवासी गौरव कुमार और भगवत कुमार ने उसकी बेटी के साथ छेड़खानी कर अभद्रता की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 354(क)(घ)/504/506 के तहत मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाल डीआर वर्मा ने पुलिस टीम का गठन किया। टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया। न्यायालय के आदेश पर दोनों को जिला कारागार अल्मोड़ा भेज दिया गया है। पुलिस टीम में एसएसआई खष्टी बिष्ट, कांस्टेबल भुवन सिंह, तारा भाकुनी शामिल थे।