फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: तीन दवाइयों के नमूने जांच के लिए भेजे

Tue, 21 Jul 2026 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सुरक्षित और प्रभावी औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कपकोट में संचालित औषधि प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। संदेह के आधार पर तीन दवाओं के नमूने लेकर राजकीय औषधि विश्लेषण शाला भेजे गए।
विज्ञापन


मंगलवार को औषधि निरीक्षक पूजा रानी ने मादक और मनप्रभावी दवाओं, एमटीपी किट और कोडीन युक्त दवाओं के विक्रय अभिलेखों का परीक्षण किया। उन्होंने औषधियों की भंडारण व्यवस्था, तापमान और आर्द्रता के उचित रखरखाव के निर्देश दिए। औषधि निरीक्षक ने कहा कि जांच रिपोर्ट में यदि कोई दवा मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं पाई जाती है तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ औषधि और सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें