फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: छह दवाइयों के नमूने जांच के लिए भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला औषधि निरीक्षक ने पशुपालन विभाग के केंद्रीय औषधि भंडार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान संदेह के आधार पर छह दवाइयों के नमूने जांच के लिए भेजे। उन्होंने औषधियों का रखरखाव मानकों के अनुरूप करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक पूजा रानी ने बिलौना स्थित पशुपालन विभाग के केंद्रीय औषधि भंडार के निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों से किसी दवा की गुणवत्ता पर संदेह होने पर सूचित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी ऐसी दवा जिससे मरीजों और पशुओं के शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़े उसका वितरण बिल्कुल न करें। इस दौरान संदेह के आधार पर एकत्र नमूनों को जांच के लिए रुद्रपुर प्रयोगशाला भेजा गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें