बागेश्वर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने काफलीगैर क्षेत्र से खाद्य सामग्री के नौ नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
खाद्य अभिहित अधिकारी ललित मोहन पांडे के नेतृत्व में काफलीगैर क्षेत्र के प्रतिष्ठानों के साथ बाहर से आने वाले खाद्य सामग्री के वाहनों की चेकिंग की। बताया गया कि इस दौरान गुणवत्ता में संदेह के आधार पर मिठाई के तीन, खाद्य तेल के तीन, खोआ के दो और नमकीन का एक सैंपल लिया है। सैंपल जांच के लिए ऊधमसिंह नगर स्थित राजकीय खाद्य एवं औषधि विश्लेषण प्रयोगशाला को भेज दिए गए हैं। दीपावली को लेकर विभाग ने चेकिंग अभियान चलाया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की दीपावली और होली पर्व पर सक्रियता दिखती है जो चर्चाओं में रहती है। सवाल है कि केवल होली और दिवाली पर ही खाद्य सामग्री में मिलावट होती है और अन्य समय बगैर मिलावट वाली सामग्री की आपूर्ति जिले में होती है। संवाद