Salesman arrested for selling over-rate liquor
बागेश्वर/गरुड़। पुलिस ने अधिक दामों पर शराब बेचने पर काफलीगैर और गरुड़ में दो सेल्समैनों को गिरफ्तार किया है। मामले में सेल्समैन के साथ ही शराब की दुकान के अनुज्ञापी और बार संचालक के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी संगीता के पर्यवेक्षण में झिरौली के थानाध्यक्ष मदन लाल सोमवार को पुलिस कर्मियों के साथ काफलीगैर बाजार में शराब की दुकान में पहुंचे। दुकान से शराब ला रहे व्यक्ति ने ओवर रेट में शराब बेचने की बात बताई। थानाध्यक्ष ने अंग्रेजी शराब की दुकान पर सेल्समैन से पूछताछ की तो उसने अपना नाम बसौली भकौना (सोमेश्वर) निवासी नीरज बिष्ट बताया। उसने उसने अधिक दाम पर शराब बेचने की बात कबूली और कहा कि वह सेल्समैन नहीं है। ओवर रेट में शराब बेचने और लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन करने पर सेल्समैन नीरज बिष्ट और शराब की दुकान के अनुज्ञापी शिव प्रसाद निवासी बिलौना सेरा बागेश्वर के विरुद्ध झिरौली थाने में आईपीसी की धारा 420/120 बी और 64/68 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। ओवर रेट पर शराब बेचने पर नीरज को गिरफ्तार कर लिया गया।
इधर, इगरुड़ के बैजनाथ थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि गरुड़ के एक बार में सेेल्समैन ओवर रेट में शराब बेचते पाया गया। इस पर पुलिस ने सेल्समैन रियाज अहमद और बार संचालक के खिलाफ 56/ 20 ,420 /120 के तहत केस दर्ज कर सेल्समैन को गिरफ्तार किया है। एसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा है कि ओवर रेट में शराब कतई नहीं बेचने दी जाएगी।