उत्तराखंड सुरक्षित दिवस के उपलक्ष्य में यहां जीआईसी के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने पौधे रोपकर, रैली निकालकर जनजागरण किया। निबंध, चित्रकला में लक्ष्मी दत्त और शुभम कोहली जीते। कांडा में भी जीआईसी के छात्रों ने रैली निकाली।
बागेश्वर में विक्टर मोहन जोशी जीआईसी में सुरक्षित दिवस पर निबंध प्रतियोगिता हुई, जिसमें लक्ष्मी दत्त प्रथम, नीरज गड़िया द्वितीय, सौरभ कुमार तृतीय, चित्रकला में शुभम कोहली प्रथम, मनोज सिंह द्वितीय, विपिन जोशी तृतीय रहे। जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट ने पुरस्कार बांटे।
निर्णायक मनोज कांडपाल, मयंक जोशी, संजय तिवारी थे। सुरक्षित, हरित उत्तराखंड का संदेश देने के लिए विशिष्ट अतिथि वृक्षप्रेमी किशन सिंह मलड़ा के सहयोग से चंदन, पद्म के दौ पौधे रोपे गए। रैली भी निकाली गई।
सुरक्षित उत्तराखंड हरित उत्तराखंड, प्रगति के पथ पर उत्तराखंड, उन्नत उत्तराखंड आदि नारे लगाए गए। संचालन दीप जोशी ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य पीके तिवारी, राजीव निगम, बीएस कोरंगा, नीलम कार्की, नवीन जोशी, चंद्रकांत पांडे, डीएस कपकोटी, नंदन सिंह बोरा आदि उपस्थित थे।