फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरुड़ में पहाड़ी से गिरकर ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
विज्ञापन
गरुड़ में पहाड़ी से गिरकर ग्रामीण की मृत्यु हो गई। बाजार से घर लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। घटना के बाद से परिजनों में मातम छा गया।
विज्ञापन

गरुड़ के ग्राम दुदिला निवासी नवीन राम (45) पुत्र दनीराम गांव में मजदूरी कर जीवन-यापन करते थे। रविवार को वह बाजार गये थे। लौटते समय गांव में ही पहाड़ी से गिरकर वह घायल हो गये। घर न पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश की तो वह घायल अवस्था में मिले। परिजनों ने उन्हें तत्काल सीएचसी बैजनाथ पहुंचाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेस अस्पताल अल्मोड़ा रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया। वह अपने पीछे पांच बच्चों और पत्नी को छोड़ गए। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें