फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: अस्पताल को शिफ्ट करने की सुगबुगाहट से आक्रोश

Thu, 05 Mar 2026 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। लौबांज के आयुर्वेदिक अस्पताल को पिंगलो शिफ्ट करने की सुगबुगाहट से क्षेत्रवासियों में रोष है। आक्रोशित ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर अस्पताल को यथावत रखने की मांग की। जबरन अस्पताल को बंद किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि 20 साल से राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय लौबांज में चल रहा है। जिस भवन में अस्पताल है, वह अब जर्जर हो चुका है। विभाग की ओर से नए भवन के लिए प्रस्ताव मांगे गए। क्षेत्रवासियों ने इस पर अमल भी किया लेकिन अब अस्पताल को पिंगलो शिफ्ट करने की बात कही जा रही है। कहा कि अस्पताल से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिल रही है। इसे शिफ्ट किया गया तो लोगों को इलाज के लिए सीएचसी बैजनाथ जाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। अस्पताल हटने से केवल लौबांज ही नहीं कौलाग, रतमटिया, भतड़िया, कौसानी के लोग और यहां आने वाले पर्यटक भी प्रभावित होंगे। इस मौके पर जिपं सदस्य बलवंत बबलू नेगी, बालकृष्ण, रमेश, सुंदर कुमार, प्रकाश, गौरव पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें