फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन से लौटे चार लोगों की कोरोना जांच की अफवाह उड़ाई

विज्ञापन
rumor of corona in bageshwar
विज्ञापन
बागेश्वर। शुक्रवार को बागेश्वर में चीन से आए चार लोगों के जिला अस्पताल में कोरोना की जांच कराने की अफवाह फैल गई। अस्पताल प्रशासन ने इससे इंकार किया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रावत ने लोगों से किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दोने की अपील की है।
विज्ञापन

इससे पहले चीन से लौटे एक स्थानीय युवक ने दो फरवरी को कोरोना वायरस के संदेह में जांच कराई थी। उसमेें कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए। सीएमओ डॉ. बीएस रावत ने बताया कि युवक चंडीगढ़ में नौकरी करता है। इधर, बृहस्पतिवार को हांगकांग से छुट्टी पर घर आए युवक ने जिला अस्पताल में कोरोना वायरस की जांच कराई थी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार दोनों युवकों को डॉक्टरों के संपर्क में रहने को क
डॉक्टरों ने कोरोना वायरस की गाइड लाइन के बारे में जाना
बागेश्वर। भारत सरकार की ओर से कोरोना वायरस से बचाव को लेकर एक गाइड लाइन तैयार की है। इसे दिल्ली के एक्सपर्टों के माध्यम से देशभर के डॉक्टरों को बताया जा रहा है। शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय में जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोरोना वायरस के बारे में जाना। डॉक्टरों ने वीसी के जरिए कोराना वायरस के लिए जारी की गई गाइड लाइन के बारे में जानकारी प्राप्त की। दिल्ली के डॉक्टरों ने कोरोना वायरस से बचाव और इसके लक्षणों के बारे में बताया। गाइड लाइन में साबुन से हाथ धोने, मास्क पहनने आदि बातें शामिल हैं। वीसी में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष पंत, फिजिशियन डॉ. अब्बास, डॉ. एएम शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें