फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड जांच केंद्र में भी नियमों का पालन नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में कोरोना संक्रमण के रोज सैकड़ों मामले सामने आ रहे हैं। इस महामारी से 43 लोग दम तोड़ चुके हैं। गांव-गांव तक कोरोना का संक्रमण फैल चुका है। इसके बावजूद कई लोग कोविड नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। आलम यह है कि कोविड जांच केंद्र में भी कई लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। लोग भीड़ के रूप में कोविड जांच केंद्र में आ रहे हैं। जिला अस्पताल के पास बनाए गए कोविड जांच केंद्र में रोज भीड़ लग रही है। स्वास्थ्य विभाग भी लोगों से नियमों का पालन नहीं करवा सका है। कोविड जांच केंद्र में नियमों का पालन कराने के लिए होमगार्ड तक तैनात नहीं हैं। रोज सुबह सात से 10 बजे तक सब्जी, दूध आदि की दुकानें खुल रही हैं। इन दुकानों में भी लोग सुरक्षित दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। अस्पतालों में भी यही हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें