फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीआई कार्यकर्ता ने लगाई सुरक्षा की गुहार

Thu, 28 Apr 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


कठायतबाड़ा निवासी आरटीआई कार्यकर्ता जगदीश भट्ट ने एसपी को पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। पत्र में कहा है कि उन्होंने गत छह महीने से अवैध खनन और निर्माण को लेकर अभियान चलाया रखा है। इसमेें शासन प्रशासन और विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से अवैध खनन पर कुछ हद तक रोक लगाने में कामयाबी भी मिली है।

जनहित में शुरू किए गए उनके काम कुछ लोगों को रास नहीं आ रहे हैं। जिससे वह परेशान हैंऔर खनन कार्यकर्ताआें द्वारा उन्हें डराया और धमकाया जा रहा है। उन्होंने एसपी से मामले की जांच कर सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। एसपी ने कहा कि मामले को दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य पत्र में पाठक ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के जिलाध्यक्ष और जिला न्यायाधीश से कहा है कि खनन से जुड़े लोग सरयू और गोमती नदी में जेसीबी से खनन का काम अब दिन के बजाए रात में कर रहे हैं। जो पर्यावरणीय दृष्टि से गलत है। उन्होंने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें