फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालकों और मालिकों को बताए यातायात के नियम

Tue, 03 Jul 2018 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
यातायात के नियम समझाते अीएसआई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यातायात प्रभारी भूपेश पांडे ने रोडवेज और केमू स्टेशन में जाकर चालकों और मालिकों को यातायात के नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा चालकों को स्टेयरिंग पकड़ने से पहले टायर, ब्रेक, गियर और हॉर्न की भलीभांति जांच पड़ताल कर लेनी चाहिए।
विज्ञापन


हमेशा सड़क के बांई ओर चलने को कहा। सड़क के गड्ढों, मोड़ों और पुलों में स्पीड कम रखने को कहा। उन्होंने कहा कि नशा कर, नींद और कान में मोबाइल फोन लगाकर कभी भी वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय प्रेशर हॉर्न का प्रयोग कतई नहीं करें। वाहन में मात्रा से अधिक यात्री कतई नहीं बैठाएं। पांडे ने चालकों से वाहनों की स्पीड कम से कम रखने को कहा। वाहन चलाने में हर किस्म की सावधानी जरूरी है। वहां केमू इंचार्ज धरणीधर जोशी समेत अनेक चालक और मालिक मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें