फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति चल रहा खड़िया खदान का काम रुकवाया

Thu, 04 Jan 2018 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांडा (बागेश्वर)।
विज्ञापन
खड़िया खदान का निरीक्षण करते तहसीलदार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कांडा तहसील के कांडेकन्याल में बिना अनुमति के चल रही खड़िया खदान का काम तहसीलदार ने रुकवा दिया। अवैध रूप से खुदान करने के मामले में कार्रवाई को लेकर तहसीलदार ने रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को भेज दी है।

विज्ञापन


ग्रामीणों के विरोध के चलते प्रशासन द्वारा कांडे कन्याल में खड़िया खदान पर रोक लगाई गई थी। रोक के बावजूद इस खदान में पिछले कुछ दिनों से खनन कार्य चल रहा था। बृहस्पतिवार को तहसीलदार मैनपाल सिंह ने क्षेत्रीय पटवारी के साथ खनन स्थल का निरीक्षण किया तो मौके पर मजदूर काम करते मिले। उन्होंने बिना अनुमति हो रहे कार्य को रुकवा दिया।

तहसीलदार ने बताया कि बिना अनुमति के खड़िया खदान करने के मामले में पट्टाधारक के खिलाफ कार्रवाई को लेकर रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। तहसीलदार ने बताया कि अवैध रूप से चल रहे खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें