फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट बालिका इंटर कॉलेज में चोरों ने लगाई सेंध

विज्ञापन
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ऐठान में बिखरा पड़ा सामान। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट। लॉकडाउन के दौरान कपकोट के राजकीय इंटर कॉलेज ऐठान में चोरों ने सेंध लगा दी । स्कूल प्रशासन के अनुसार स्कूल से कुछ सामान चोरी हुआ है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ऐठान की प्रधानाचार्य किरन जोशी ने बताया कि शनिवार रात नौ बजे स्कूल के खेल कक्ष में चोरी की सूचना उन्हें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से मिली। कर्मचारी को सूचना स्कूल के निकट रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। जिसके बाद स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष लक्षमण सिंह कुंवर मौके पर गए। प्रधानाचार्य ने बताया कि कक्ष से योगा मैट, ट्रैकसूट और कुछ खेल सामग्री चोरी हुई है। स्कूल के भीतर सामान बिखरा पड़ा था। प्रधानाचार्य का कहना है कि स्कूल परिसर में रोजाना शाम के समय अराजक तत्व इकट्ठा रहते हैं और नशा करने के साथ जुआ खेलते हैं। प्रधानाचार्या ने बताया कि रविवार सुबह करीब सात बजे पुलिस को चोरी की सूचना दी गई। उधर, थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट ने बताया कि स्कूल की ओर से लिखित में तहरीर नहीं दी गई है। स्कूल का ताला भी टूटा हुआ नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक स्कूल की ओर से कक्ष से ट्रेक सूट और दरी चोरी होने की बात बताई जा रही है। प्रधानाचार्या किरन जोशी के मुताबिक सूचना देने वाले व्यक्ति का कहना है कि टूटे ताले की जगह उसने अपने घर का ताला लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें