फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यावसायिक सिलिंडर की रिफिलिंग न होने से लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कोरोना महामारी की रोकथाम को चल रहे लॉकडाउन में व्यावसायिक सिलिंडर की रिफिलिंग ठप होने से करीब 22 लाख रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। जिले में इंडेन गैस सर्विस के बागेश्वर, कपकोट, कांडा और गरुड़ एजेंसी में व्यावसायिक सिलिंडरों के 354 उपभोक्ता हैं। कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट और टी स्टाल बंद हैं, जिससे सभी एजेंसियों में 23 मार्च से व्यावसायिक सिलिंडर नहीं भरे गए हैं। इनमें से प्रत्येक एजेंसी में करीब पांच सौ से सात सौ तक सिलिंडरों की रिफिलिंग नहीं हो पाई है। वर्तमान में रिफिलिंग का चार्ज 1110 रुपये है, जिससे इंडेन गैस सर्विस को करीब 22 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो गया है। रसोई गैस प्रबंधक बीबी तिवारी ने बताया कि रिफिलिंग न होने से लाखों का कारोबार प्रभावित हुआ है। बताया कि मूल्य गिरने से भी गैस एजेंसी को ढाई लाख रुपये की चपत लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें