फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: धरमघर के बजाय बागेश्वर से चल रही रोडवेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तराखंड परिवहन निगम की लापरवाही के कारण दुग नाकुरी और पुंगरघाटी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। दिल्ली से धरमघर तक संचालित होने वाली एकमात्र रोडवेज बस सेवा बीते कुछ समय से धरमघर के बजाय जिला मुख्यालय से ही संचालित की जा रही है। बस का संचालन आधा-अधूरा होने से क्षेत्र के कई गांवों के ग्रामीणों को दिल्ली और मैदानी क्षेत्रों की यात्रा के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों का कहना है कि पुंगरघाटी और दुग नाकुरी क्षेत्र से दिल्ली और अन्य मैदानी शहरों में बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। धरमघर से दिल्ली के लिए यह एकमात्र सीधी रोडवेज बस सेवा उपलब्ध थी। लेकिन अब बस धरमघर न पहुंचकर जिला मुख्यालय से ही वापस लौट जा रही है।
इसके चलते ग्रामीणों को अपने गंतव्य तक पहुंचने या दिल्ली से वापस लौटने के लिए निजी वाहनों और टैक्सियों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बस सेवा का नियमित संचालन धरमघर से ही सुनिश्चित करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


कोट
डिपो में चालकों और परिचालकों की भारी कमी चल रही है। स्टाफ की किल्लत के कारण बस का निर्धारित फेरा पूरा करने में व्यावहारिक दिक्कतें आ रही हैं। चालकों और परिचालकों की कमी दूर होते ही दिल्ली-धरमघर बस सेवा का संचालन पुनः पूर्ववत धरमघर से ही शुरू करा दिया जाएगा। - गुसाईं राम, स्टेशन प्रभारी, रोडवेज डिपो, बागेश्वर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें