फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 करोड़ से होगा कपकोट की सड़कों, पुलों का निर्माण

Mon, 25 Jul 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
कच्ची सड़क सुधरेगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट की आठ सड़कों और तीन पुलों के निर्माण के लिए शासनादेश जारी हो गया है। इन निर्माण कार्यों पर करीब 20 करोड़ की धनराशि खर्च होगी। कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण के मीडिया प्रभारी दीपक गढ़िया ने बताया कि विधानसभा में 3 पुलों और आठ सड़कों का शासनादेश जारी हो चुका है।
विज्ञापन


इनमें पांच किमी लंबा पोथिंग-शोभाकुंड मिसिंग मोटर मार्ग के निर्माण के लिए 473.84 लाख, तीन किमी लंबे भानी-रिठाबगड़-हरसिंगाबगड़ मोटरमार्ग का दोबारा निर्माण, सुधार के लिए 347.05 लाख रुपये, साढ़े पांच किमी लंबे ढालन-खुनौली मोटर मार्ग का विस्तार के लिए 340.30 लाख, कांडा बाजार से आईटीआई तक डामरीकरण लागत 14.77 लाख, असों से बसकुना तक 4 किमी लंबाई वाले मोटर मार्ग के लिए 470.09 लाख, चिड़ंग-कलाग-गाजली बिजौरिया तक आठ किमी सड़क के लिए 52.64 लाख, कलढुंगा-सेला-तिलाड़ी-कालीगाड़ तक चार किमी सड़क के लिए 26.32 लाख, गडुवासिरमोलि- भटवाड़- नायलउप्रेती-रनकाना मोटर मार्ग मिलान के लिए 26.32 लाख स्वीकृत हुए हैं।

बड़ेत के रेवती नदी हिरुकला के पास 60 मीटर लंबे झूला पुल के निर्माण के लिए 210.96 लाख, तल्लाभीड़ा नदी में भराकांडे के पास 24 मीटर लंबे पैदल लोहे के पुल के निर्माण के लिए 42.48 लाख रुपये, चलकाना लखमारा (बल्दियाबागड़) में 30 मीटर लंबे स्पान पैदल पुल के नवनिर्माण के लिए 1.50 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है। सड़क, पुलों के निर्माण, सुधार के लिए शासनादेश जारी होने से लोगों में खुशी है। गोविंद ऐठानी, प्रकाश कांडपाल, दीप कांडपाल, प्रकाश भट्ट, भुवन शाही ने विधायक का आभार जताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें