फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण से पोलिंग गांव में पड़ी दरार

Wed, 03 Aug 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 निर्माणाधीन कपकोट-पोलिंग सड़क से ग्राम पंचायत पोलिंग में दरार  पड़ते जा रही है। गांव को जाने वाले मुख्य रास्ते से लेकर प्राइमरी स्कूल तक दरारें पहुंच गई हैं। पैदल रास्ता भी ध्वस्त हो गया है जबकि जनकुड़ी का जलस्रोत भी मलबे में दब चुका है। सड़क में मलबा भरने से आवागमन ठप पड़ा है। ग्राम प्रधान ने शासन प्रशासन से तुरंत सुरक्षा और क्षति की भरपाई करने की  मांग की है। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 
ग्राम प्रधान डीआर तिरुवा ने बताया कि कपकोट-पोलिंग-हरसीला सड़क का वुडहिल  कंपनी के जरिए इन दिनों चौड़ीकरण का काम जोरों पर है। चौड़ीकरण में लगी जेसीबी से उनके गांव का मुख्य रास्ता दरक गया है। दरारें प्राइमरी स्कूल तक पहुंच गई हैं।
विज्ञापन


इससे बच्चों और राह चलते लोगों में खतरा उत्पन्न हो गया है। उत्तरौड़ा और पोलिंग गांव के मध्य सड़क पर बड़े बड़े पत्थर गिरने से आवागमन प्रभावित हो गया है। सरयू के ऊपर मंजूर झूला पुल का निर्माण शुरू  नहीं हो सका है। सरयू ग्रामीणों की उपजाऊ भूमि काट रही है।
विज्ञापन


प्रधान ने  कहा कि शासन प्रशासन से समस्याओं के समाधान की कई बार मांग कर दी है लेकिन किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीणों के सहयोग से आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें