फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन बीते, लापता अधिवक्ता का सुराग नहीं: व्यापारियों-वकीलों ने एसबीआई तिराहे पर किया चक्काजाम, की मांग

Mon, 02 Nov 2026 11:32 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर

सार

बागेश्वर में लापता पूर्व सभासद और पेशे से अधिवक्ता का 15 दिन बाद भी सुराग न लगने से नाराज व्यापारियों और वकीलों ने एसबीआई तिराहे पर दो घंटे चक्का जाम कर जल्द बरामदगी की मांग की।
विज्ञापन
लापता अधिवक्ता मामले में एसबीआई तिराहे पर चक्काजाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर के तल्ली बाजार निवासी पूर्व नगरपालिका सभासद और पेशे से अधिवक्ता धीरेंद्र सिंह परिहार उर्फ कक्कू (35) के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के 15 दिन बाद भी कोई सुराग न मिलने से नगरवासियों का आक्रोश फूट पड़ा। पुलिस जांच में अब तक कोई ठोस नतीजा न निकलने और विभिन्न सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद भी सुराग न मिलने से नाराज व्यापारियों, वकीलों, जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सोमवार को एसबीआई तिराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक करीब दो घंटे चक्का जाम कर यातायात पूरी तरह ठप रखा।

विज्ञापन


एसबीआई तिराहे पर आयोजित चक्का जाम में क्षेत्रीय विधायक पार्वती दास, व्यापार संघ जिलाध्यक्ष बबलू नेगी, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार, व्यापार संघ सचिव देवेंद्र अधिकारी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश रौतेला, पूर्व अध्यक्ष विनोद भट्ट, उपाध्यक्ष नरेंद्र कोरंगा और महिला उपाध्यक्ष भगवती धपोला, संघर्ष वाहिनी के कवि जोशी, अंकुर उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता और व्यापारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि 17 अक्टूबर की शाम से लापता 35 वर्षीय अधिवक्ता का इतने दिन बीत जाने के बाद भी कोई पता न चलना बेहद चिंताजनक है। परिजनों द्वारा अपहरण और अनहोनी की आशंका जताए जाने के बावजूद पुलिस केवल जांच का दावा कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही अधिवक्ता का पता लगाकर मामले का खुलासा नहीं किया गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

एसपी कार्यालय पहुंचे अधिवक्ता नाराज होकर लौटे
मामले में एसपी जितेंद्र मेहरा से मुलाकात करने के लिए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश रौतेला के नेतृत्व में वार्ता के लिए पहुंचे अधिवक्ता एसपी के 15 मिनट बाद आने की बात पर नाराज होकर चले गए। अधिवक्ताओं का कहना था कि एसपी जब अंदर डबल मर्डर का खुलासा कर रहे थे तब से वो लोग कार्यालय के बाहर इंतजार कर रहे थे। लेकिन खुलासे के बाद भी एसपी कार्यालय से 15 मिनट बाद मिलने के जवाब के बाद अधिवक्ता वहां से वापस चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें