फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने वन विभाग के माली पर किया हमला, जख्मी

विज्ञापन
तेंदुए के हमले में घायल नारायण सिंह ढोक्टी। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट। कपकोट में रविवार शाम तेंदुए ने वन विभाग के बुजुर्ग माली पर हमला कर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन

रविवार शाम करीब सात बजे वन विभाग के माली नारायण सिंह ढोक्टी (55) पुत्र श्याम सिंह निवासी जसरौली वन विभाग के रेंज कार्यालय से घर की ओर जा रहे थे। कार्यालय के कुछ दूर जाने पर तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने हल्ला मचाया। शोर सुनकर डिप्टी रेंजर शंकर दत्त पांडेय और गजेंद्र सिंह राठौर घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक नारायण सिंह बेहोश हो चुके थे और तेंदुआ भाग गया था। उन्होंने बेहोश माली को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट पहुंचाया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. बृजेश रावत घायल का उपचार कर रहे हैं। बताया कि माली के हाथ में चोट लगी है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें