कमस्यार क्षेत्र में स्वीकृत सड़क और पुल का निर्माण शुरू होने पर गांवों खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़कों का निर्माण होने से जहां गांवों का विकास तेजी से होगा वहीं ग्रामीणों को मीलों पैदल चलने में हो रही परेशानियों से भी निजात मिलेगी।
रावतसेरा बांसपटान सड़क के भद्रकाली मंदिर के प्रवेश द्वार से खैलकोट तक 15 किमी लंबी सड़क में डामरीकरण के लिए सोलिंग का कार्य, खातीगांव नरगोली बेपीनाग सड़क के कुलूर नदी पर पुल का काम शुरू होने और 13 किमी लंबी मलसूना टकनार सड़क के निर्माण के लिए निविदाएं लगने पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के निर्माण से देवतोली, मलसूना, कुचौली, सौक्युड़ा, झटौली, टकनार, ट्याकोट, भैंसोड़ी, खाड़ी, गढ़ौली और कपूरी की नौ हजार की जनसंख्या को यातायात सुविधा मिलेगी।
सड़क और पुल का निर्माण शुरू होने पर जिला पंचायत सदस्य सुनीता बोरा, बीडीसी सदस्य नीमा बोरा, मनेंद्र राठौर, विधायक प्रतिनिधि विरेंद्र नगरकोटी, दीपक कांडपाल, आलम मेहरा, राजन मेहरा, बालो सिंह मेहरा, मनोज राठौर, पंकज सिंह डसीला आदि ने विधायक ललित फस्वार्ण और जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐंठानी के सहयोग के लिए आभार जताया है।