फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: खाद्य तेल के दाम बढ़ने से रसोई के बजट पर असर

Sat, 16 May 2026 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। ईरान और इजराइल युद्ध के का असर खाद्य पदार्थों पर भी पड़ने लगा है। दूध की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब खाद्य तेल भी महंगा हो गया है। महंगाई का असर मध्यम और निम्न आय वर्ग के लोगों पर अधिक पड़ रहा है।
विज्ञापन

एक सप्ताह के भीतर खाद्य तेल के दाम में 20 से 30 रुपया प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हो गई है। व्यापारी जगदीश नेगी, रमेश सिंह, सूरज जोशी, हेम परिहार आदि ने बताया कि महंगाई धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। तेल के दाम बढ़ गए हैं। अन्य खाद्य सामग्रियों की कीमतों में भी आने वाले समय में इजाफा होने के आसार हैं। बताया कि सरसों का तेल अलग-अलग वैरायटी के अनुसार 150 से 170 रुपया लीटर मिलता था। अब यह 160 से बढ़कर 200 रुपया प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। रिफाइंड तेल 140 से बढ़कर 150 रुपया लीटर और तिल का तेल 160 से बढ़कर 180 रुपया प्रति लीटर हो गया है।

कोट
तेल महंगा होने से पूरी भोजन की थाली भी प्रभावित हो रही है। तेल की खपत कम करने के लिए कम तेल इस्तेमाल होने वाला खाना बनाना पड़ता है। और भी चीजों में महंगाई की आशंका है इसके लिए कम तेल का इस्तेमाल करना पड़ेगा। - महेंद्र सिंह फोटो 16 बीजीएस 04 पी
विज्ञापन


कोट
घरेलू सामान पहले कम बजट में भी उपलब्ध हो जाता था। तेल के साथ अन्य चीजों के दाम बढ़ते जा रहे हैं। अब घर के खर्चे अधिक बढ़ गए हैं। और अधिक बढ़ने के आसार हैं पहले से तैयार रहना होगा। - अमर सिंह रावल फोटो 16 बीजीएस 05 पी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें