फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से गिरकर अवकाश प्राप्त शिक्षक की मौत

Fri, 05 Feb 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 पेड़ से गिरकर अवकाश प्राप्त शिक्षक की मौत हो गई। नगर के हिचौड़ी वार्ड निवासी जगदीश चंद्र पांडे (70) अवकाश प्राप्त शिक्षक थे।
विज्ञापन


वह बृहस्पतिवार की शाम में मवेशियों के लिए पत्ते काटने पेड़ में चढ़े। तभी अचानक पांव फिसलने से वह नीचे गिरकर घायल हो गए।

 परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें आपातकालीन एंबुलेंस सेवा नंबर 108 से जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि गोलूना गांव के पास पहुंचने पर उनकी हालत और भी बिगड़ गई।

परिजन उन्हें फिर से कपकोट के अस्पताल में लाए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों, ग्रामीणों द्वारा मौत पर किसी प्रकार का संदेह न जताने पर थानाध्यक्ष एसपी रायपा ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 विधायक ललित फर्स्वाण, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व अध्यक्ष विक्रम शाही, ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, सभासद हेम पांडे, पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल आदि लोगों ने शोक जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें